लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 27, 2021 19:05 IST

वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद बंद किए गए दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं, 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय सोमवार से खुलेंगे।विशेष बसों की व्यवस्था भी जाएगी।कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने का सुझाव दिया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घोषणा की कि शहर में सभी कक्षाओं के स्कूल 29 नवंबर से फिर से खुलेंगे। दिल्ली सरकार ने इससे पहले रविवार, 21 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया था।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने कहा कि हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इससे पहले 13 नवंबर को दिल्ली सरकार ने भीषण वायु प्रदूषण को देखते हुए 20 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था. इसने 17 नवंबर को अगले आदेश तक व्यक्तिगत कक्षाओं के निलंबन को बढ़ा दिया था।

मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे, केवल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) संचालित, इलेक्ट्रिक वाहनों को 27 नवंबर से शहर में आने की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहनों पर तीन दिसंबर तक रोक जारी रहेगी।

दिल्ली सरकार ने वायु की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए, निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों पर लगी रोक सोमवार को हटा दी थी। वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद 13 नवंबर को शहर के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। 

टॅग्स :दिल्लीSchool Educationमनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू