लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा मामले में डीसीपी को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए अदालत ने जांच की स्थिति को दयनीय बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2021 15:02 IST

दिल्ली दंगे के एक मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने पाया कि कई मामलों में जिन तीन लोगों का नाम आया पुलिस ने उनसे पूछताछ नहीं की तब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने पूर्वोत्तर उपायुक्त (डीसीपी) से मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.

Open in App
ठळक मुद्देयह एफआईआर एक मुस्लिम शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया था.बचाव पक्ष ने कहा कि तीनों आरोपी व्यक्ति दिल्ली दंगे के एक अन्य मामले में भी वांटेड है जिसमें एक लाउडस्पीकर को 100-150 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.दालत ने पाया कि उस मामले में भी तीनों आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई.

नई दिल्ली: बीते 10 दिनों में दूसरी बार दिल्ली की एक अदालत ने पूर्वोत्तर दिल्ली दंगा से जुड़े एक मामले की जांच की दयनीय हालत के लिए पुलिस को लताड़ लगाई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब अदालत ने पाया कि कई मामलों में जिन तीन लोगों का नाम आया पुलिस ने उनसे पूछताछ नहीं की तब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने पूर्वोत्तर उपायुक्त (डीसीपी) से मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.

यह एफआईआर एक मुस्लिम शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिसके घर में भागीरथी विहार के दंगों के दौरान तोड़फोड़ और लूटपाट किए जाने के साथ जला दिया गया था.

इस मामले में 5 अक्टूबर को तीन पुलिस गवाहों से सवाल-जवाब के साथ ही अभियोजन पक्ष के गवाह खत्म हो गए. हेड कांस्टेबल सनोज ने कहा कि उन्होंने दंगे में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों की पहचान की है. हालांकि, मामले के जांच अधिकारी सहायक सब-इंस्पेक्टर राम दास ने कहा कि सनोज के नाम बताने के बाद भी उन्होंने उन तीनों आरोपियों से पूछताछ नहीं की.

बचाव पक्ष ने कहा कि तीनों आरोपी व्यक्ति दिल्ली दंगे के एक अन्य मामले में भी वांटेड है जिसमें एक लाउडस्पीकर को 100-150 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. अदालत ने पाया कि उस मामले में भी तीनों आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई.

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप