लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: पुलिस पर बंदूक तानने वाले शख्स पर कोर्ट ने दंगा और हत्या के प्रयास का आरोप तय किया

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 13:14 IST

दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि शाहरुख पठान ने दंगाइयों के एक समूह का नेतृत्व किया, हेड कांस्टेबल दीपक दहिया को जान से मारने का प्रयास किया और 24 फरवरी, 2020 को एक लोक सेवक पर आपराधिक बल का इस्तेमाल किया और बाधा डाली।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के दौरान शाहरुख पठान ने एक पुलिस अधिकारी पर बंदूक तानी थी।अदालत ने पठान के खिलाफ दंगा और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोप तय किए हैं।अदालत ने पठान के अलावा चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान के खिलाफ दंगा और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोप तय किए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने पठान के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा कि हेड कांस्टेबल दीपक दहिया ने आरोपी के इस तरह के हमले का डटकर मुकाबला किया और बंदूक चलाने वाले आरोपी के सामने अपना डंडा भी दिखाया और कर्तव्य और काम के प्रति समर्पण दिखाया। जो शायद आरोपी शाहरुख पठान के दिमाग में बैठ गया होगा।

पठान के वकील ने आरोपमुक्त करने का तर्क देते हुए कहा था कि उसने मौका मिलने पर भी पुलिसकर्मी को नहीं मारा, बल्कि हवा में फायरिंग की।

इस पर कोर्ट ने कहा कि किसी भी सूरत में यह घटना पल भर में घटी और एक बहादुर पुलिसकर्मी की वीरता को कम करने के लिए इसे आरोपी शाहरुख पठान द्वारा पुलिसकर्मी की हत्या न करने की उदारता का कृत्य बताकर कम करना, न तो सुखद है और न ही कानूनी रूप से सही।

अदालत ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि पठान ने दंगाइयों के एक समूह का नेतृत्व किया, दहिया को जान से मारने का प्रयास किया और 24 फरवरी, 2020 को एक लोक सेवक पर आपराधिक बल का इस्तेमाल किया और बाधा डाली।

पठान के अलावा अदालत ने चार अन्य आरोपियों - कलीम अहमद, इश्तियाक मलिक, शमीम और अब्दुल शहजाद के खिलाफ भी आरोप तय किए।

किसी भी राहत से इनकार करते हुए अदालत ने यह भी कहा कि यह गैर-कानूनी कृत्य करने वाले समूहों का एक सामान्य मामला नहीं था, बल्कि यह इस तरह के दंगे थे, जैसा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद से नहीं देखा गया है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?