लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain Weather: दिल्ली में बारिश से 11 की मौत, वसंत विहार में दीवार ढही, जाम और कीचड़ से लोग परेशान, पिछले 88 साल में सर्वाधिक वर्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 22:31 IST

Delhi Rain Weather: शवों को बरामद करने के लिये नींव के गड्ढे से पंप की मदद से पानी निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Rain Weather: शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। Delhi Rain Weather: बिहार में अपने माता-पिता को पैसे भेजते थे।Delhi Rain Weather: बिहार के सुपौल निवासी संतोष कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Delhi Rain Weather: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर ढही दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी के साथ दिल्ली में वर्षा से जुड़े हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को निर्माणधीन दीवार ढहने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी। डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि तीन श्रमिकों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं, जिनमें से दो की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव और 20 वर्षीय संतोष के रूप में की गई है।

तीसरे श्रमिक की पहचान दयाराम (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ निर्माण स्थल पर काम करता था। दयाराम उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को बरामद करने के लिये नींव के गड्ढे से पंप की मदद से पानी निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा हुआ नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

बिहार के सुपौल निवासी संतोष कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। कुमार के रिश्तेदार सत्यवान ने बताया,‘‘संतोष चार साल पहले काम की तलाश में दिल्ली आये थे। वह निर्माण स्थलों पर काम करते थे और बिहार में अपने माता-पिता को पैसे भेजते थे। परिवार बहुत गरीब है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के एक दिन बाद बाहरी उत्तरी दिल्ली के बादली इलाके में एक अंडरपास में जलभराव वाले हिस्से में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मेट्रो के नजदीक सिरसपुर अंडरपास के पास हुई, जहां ढाई से तीन फुट पानी भर गया था।

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुई वर्षा पिछले 88 साल में इस महीने हुई सर्वाधिक वर्षा है। दिल्ली में शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया था, जिससे एक टैक्सी चालक की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

इसके अलावा, रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 39 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी और न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

टॅग्स :दिल्लीमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो