लाइव न्यूज़ :

Delhi rain: दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर साधा निशाना

By उस्मान | Updated: September 2, 2021 08:24 IST

दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया

Open in App
ठळक मुद्देदिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दियाभाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाया आरोप

नयी दिल्ली: दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

भाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद ने कहा, "यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गयी होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता।

केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं।" दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं।  

टॅग्स :दिल्ली समाचारमानसूनअरविंद केजरीवालमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम