लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 10:15 IST

इस मौके पर बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मौजूद रहे। वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मौजूद रहे। वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

इसके बाद गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं। इसके बाद मुख्य अथिति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पर पहुंच। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने झंडा रोहण कर समारोह की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद! ’’ इस मौके पर आज पीएम मोदी मन की बात से लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों ने भी सुबह-सुबह देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित कर दिया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण