लाइव न्यूज़ :

JNU राजद्रोह मामला: कन्हैया-उमर सहित 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, संज्ञान लेने पर कल फैसला करेगा कोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: January 14, 2019 18:34 IST

कन्हैया, उमर खालिद और अनिर्बान को जेएनयू परिसर में कथित रूप से संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कथित रुप से कार्यक्रम करने को लेकर 2016 में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।इस चार्जशीट में कुल 46 आरोपियों के नाम दर्ज हैं। इनमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य तथा सात कश्मीरियों समेत 10 आरोपियों के नाम कॉलम 11 में दर्ज किए गए हैं।  

चार्जशीट दाखिल होने के बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए हैं। इनके अलावा कुल 36 आरोपियों को कॉलम 12 में दर्ज किया गया है। इनमें डी राजा की बेटी अपराजिता और शहला रशीद के नाम भी शामिल हैं।इसपर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा 'अगर यह ख़बर सच है कि मेरे खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, तो मैं पुलिस और मोदी जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। आखिरकार तीन साल बाद चुनाव से ठीक पहले चार्जशीट फाइल किया जाना साफ करता है कि यह केवल राजनीति से प्रेरित है। मुझे देश की न्यायपालिका पर भरोसा है।'

बता दें कि कन्हैया, उमर खालिद और अनिर्बान को जेएनयू परिसर में कथित रूप से संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कथित रुप से कार्यक्रम करने को लेकर 2016 में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विपक्ष ने पुलिस पर सत्तारुढ़ भाजपा की शह पर काम करने का आरोप लगाया था। जेएनयू के इस विवादस्पद कार्यक्रम से लोगों में नाराजगी फैली थी। आरोप लगे थे कि कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गये। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)कन्हैया कुमारउमर खालिद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव