लाइव न्यूज़ :

जामिया घटना पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंसः अफवाहों से दूर रहें छात्र, ना गोली चली ना किसी की जान गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 15:16 IST

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि करीब 30 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 2 एसएचओ को प्रैक्चर हुआ है इसमें से एक आईसीयू में है। इस मामले में दो एफआईआर हुई है। इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

Open in App

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की घटना पर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। रंधावा ने कहा कि रविवार करीब 2 बजे प्रोटेस्ट शुरू हुआ। उसमें स्थानीय लोग भी शामिल थे। उकसावे के बावजूद पुलिस शांत थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी माता मंदिर मार्ग की तरफ गए और एक बस में आग लगा दी।

रंधावा ने बताया कि उपद्रवियों का पीछा करते हुए पुलिस जामिया में दाखिल हुई थी। उन्होंने कहा कि  जामिया में हिंसा को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं सभी लोगों से, खासकर छात्रों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। सिर्फ उन्हीं लोगों पर कार्रवाई होगी जो उपद्रव में शामिल थे।

पीआरओ ने बताया कि करीब 30 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 2 एसएचओ को प्रैक्चर हुआ है इसमें से एक आईसीयू में है। इस मामले में दो एफआईआर हुई है। इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि रविवार रात को जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस जामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गई। छात्रों को पीटा गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर छात्रों ने रात भर प्रदर्शन किया।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन बिल 2019दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप