लाइव न्यूज़ :

तीस हजारी कोर्ट मामला: खुद की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंची पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 12:17 IST

तीसहजारी कोर्ट में वकील-दिल्ली पुलिस झड़प में 29 व्यक्ति घायल हो गये जिसमें तीन वकील गोली लगने से घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घायल 21 पुलिसकर्मियों में दो थाना प्रभारी और एक अतिरिक्त आयुक्त शामिल हैं।पुलिस ने दावा किया कि घटना में आठ वकील घायल हुए हैं।

2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के खिलाफ दिल्ली पुलिस के जवानों ने आज पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे पुलिस के जवान 'हमें न्याय चाहिए' जैसी तख्तियां लिए हुए थे।

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प मामले में रविवार को सुनवाई के दौरान अपने एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश से घटना की न्यायिक जांच कराने और जांच पूरी होने तक पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया। शनिवार हुई घटना के संबंध में मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल एवं न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ रविवार को छुट्टी होने के बावजूद (स्वेच्छा से) बैठी। अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एस पी गर्ग मामले में न्यायिक जांच करेंगे।

 तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 21 पुलिस अधिकारी और आठ वकील घायल हुए हैं जबकि 14 मोटरसाइकिलों और पुलिस की एक जिप्सी को जला दिया गया तथा आठ जेल वाहनों की तोड़ फोड़ की गयी। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं