लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंतीः मनाही के बाद दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में कुछ दूरी के भीतर शोभा यात्रा की दी अनुमति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2023 09:01 IST

पुलिस के मुताबिक, शोभा यात्रा के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक निश्चित दूरी के भीतर यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आयोजन समिति से चर्चा की गई और कानून व्यवस्था के अनुरूप यात्रा निकालने की अपील की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक निश्चित दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी है। इससे पहले पुलिस ने इलाके में जुलूस, शोभा यात्रा निकालने पर रोक लगा दी थी।पुलिस ने कहा कि जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली: मनाही के बाद दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक निश्चित दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है। इससे पहले पुलिस ने जुलूस, शोभा यात्रा निकालने पर रोक लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक, शोभा यात्रा के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक निश्चित दूरी के भीतर यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है।

 देशभर में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा, आयोजन समिति से चर्चा की गई और कानून व्यवस्था के अनुरूप यात्रा निकालने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि  इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में जुलूस निकालने के लिए विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विहिप और एक अन्य समूह ने हनुमान जयंती के लिए जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, आयोजकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर "शोभा यात्रा" के दौरान इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। 

गृह मंत्रालय ने बुधवार रामनवमी पर पश्चिम बंगाल और बिहार, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में हुई हिंसा का संज्ञान लेते हुए हनुमान जयंती के लिए एडवाइजरी जारी की। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी परामर्श में 'सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।'

टॅग्स :हनुमान जयंतीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम