लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह-गुरुग्राम में मचे हिंसक तांडव के बाद 116 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 2, 2023 12:32 IST

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस ने सख्य एक्शन लेते हुए हिंसा में शामिल 116 आरोपियों को दंगा भड़काने, बलवा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह और गुरुग्राम की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस अब सख्य एक्शन के मूड में हरियाणा पुलिस ने हिंसा में शामिल 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 41 एफआईआर दर्ज कीदिल्ली पुलिस भी नूंह से गुरुग्राम तक फैली सांप्रदायिक हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर है

नई दिल्ली: हरियाणा के मेवात जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुजरे सोमवार को निकाली गई धार्मिक यात्रा के बाद पैदा हुए हिंसक हालात के बाद हरियाणा पुलिस ने सख्य एक्शन लिया है और बीते मंगलवार को हिंसा में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल 116 आरोपियों को दंगा भड़काने, बलवा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे केस अनुसार हरियाणा पुलिस ने सांप्रदायिक झड़पों के बाद लगभग 41 एफआईआर दर्ज की। नूंह से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड जवान समेत चार अन्य की जान गई है। मरने वालों में एक मस्जिद का इमाम भी शामिल है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने नूंह से गुरुग्राम तक फैली इस सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ अभी से कमर कस ली है और मंगलवार रात दिल्ली पुलिस भी अशांति की आशंका को लेकर अलर्ट पर चली गई है। वहीं अगर गुरुग्राम की मौजूदा स्थिति की बात करें तो सोहना उपमंडल में अभी तनाव बरकरार है और पुलिस प्रशासन ने एहतियातन बुधवार तक सभी सरकारी निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

वहीं देश की राजधानी में इस हिंसा का असर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी में सुरक्षा-पेट्रोलिंग को और कड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल समूह द्वारा नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली में निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन की योजना है। इस कारण से दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है।

बताया जा रहा है कि विहिप और बजरंग दल ने बुधवार शाम 4 बजे मानेसर के भीसम दास मंदिर में महापंचायत बुलाई है। वहीं ये संगठन बुधवार को नोएडा में भी एक बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं। इस संबंध में विहिप के प्रचार प्रमुख राहुल दुबे ने कहा कि संगठन का विरोध मार्च नोएडा के सेक्टर 21ए के स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 16 के रजनीगंधा चौक तक जाएगा।

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमHaryana Policeहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'