लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम को रद्द करने के लिए दिल्‍ली पुलिस ने जारी किया था नोटिस, परिसर बंद करने का था निर्देश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 31, 2020 11:29 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात प्रचारक के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले तेलंगाना में उन छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जो आयोजक हैं उन्होंने बहुत ही घोर अपराध किया है।तबलीगी जमात दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था।

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग में मौजूद लोगों में से अब-तक 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने  निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम को रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने एतिहात के तौर पर परिसर बंद करने का निर्देश दिया था। तबलीगी जमात दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था।

मरकज का कहना है कि हजरत निजामुद्दीन, मरकज परिसर को बंद करने की मांग करते हुए 24 मार्च को SHO P.S द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब 24 मार्च को देते हुए कहा गया था कि मरक को बंद करने के संबंध में निर्देशों का अनुपालन चल रहा है और पिछले दिन लगभग 1500 लोग बीते कल ही जा चुके हैं।

आयोजक पर एफआईआर करने के दिए गए निर्देश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां 1500, 1600 के आस-पास लोग हैं। 1033 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें से 334लोगों को अस्पताल और 700के करीब लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। स्क्रीनिंग चल रही है। मरकज़ में ठहरे 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, जो आयोजक हैं उन्होंने बहुत ही घोर अपराध किया है। पूरे देश और दिल्ली के अंदर आपदा और महामारी रोग एक्ट लागू था। मैंने खुद Lt. गवर्नर को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। दिल्ली सरकार ने इन लोगों पर FIR दर्ज़ करने का निर्देश दिया है।

जानें कैसे तबलीगी जमात से फैला कोरोना वायरस 

इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 15 मार्च तक तबलीगी जमात में भाग लिया था। इस दौरान तबलीगी जमात ने एक धार्मिक आयोजन किया था। यह आयोजन तबलीगी जमात के दिल्ली मुख्यालय में हुआ था। बताया जा रहा है कि इसमें हजार से भी अधिक लोग जमा हुए थे, जिनमें अधिकतर भारतीय थे। यहीं पर कुछ ऐसे लोग भी थे, जो कोरोना से संक्रमित थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह