बवाना अग्निकांड: पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Published: March 21, 2018 06:31 PM2018-03-21T18:31:47+5:302018-03-21T18:31:47+5:30

बवाना इलाके की दो मंजिला इमारत की भंडारण इकाई में 20 जनवरी को आग लगने से 17 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं थीं। घटना में एक पुरूष और एक महिला घायल हुए थे।

Delhi Police files charge sheet in Bawana Fire Case | बवाना अग्निकांड: पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

बवाना अग्निकांड: पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

नई दिल्ली, 21 मार्च: दिल्ली पुलिस ने आज शहर की एक अदालत में उत्तर पश्चिम दिल्ली में स्थित एक पटाखा फैक्टरी के मालिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस फैक्टरी में इस साल के शुरू में आग लगने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

आरोप पत्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह की अदालत में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया और फैक्टरी के मालिकों मनोज जैन और ललित गोयल को पांच अन्य के साथ आरोपी के तौर पर 4 अप्रैल को तलब किया।

बवाना इलाके की दो मंजिला इमारत की भंडारण इकाई में 20 जनवरी को आग लगने से 17 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं थीं। घटना में एक पुरूष और एक महिला घायल हुए थे।

Web Title: Delhi Police files charge sheet in Bawana Fire Case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे