लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की कोरोना से मौतः सीएम केजरीवाल ने कहा- उनकी शहादत को नमन, परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2020 12:25 IST

हरियाणा के सोनीपत का रहने वाले कांस्टेबल अमित उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात थे। वह मंगलवार को बीमार पड़ गए और उनकी दीप चंद बंदी अस्पताल में जांच की गई, जहां उन्हें दवाइयां दी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद के परिजन को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अमित जी अपनी जान की परवाह ना करते हुए करोना की इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल अमित की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमारे परिवार के एक सदस्य अमित ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया। हम इस महान योद्धा को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद के परिजन को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया। 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'अमित जी अपनी जान की परवाह ना करते हुए करोना की इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वे खुद करोना से संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। उनकी शहादत को मैं सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।'  

इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ।  COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। वह एक महान योद्धा थे, जिन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ने वाले अग्रिम पंक्ति के पुलिसकर्मी गौरव दिलाया।'

बीते दिन अधिकारियों ने बताया था कि कांस्टेबल का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक दिल्ली पुलिस के 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से कई ने उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने ट्वीट किया,"पीएस भारत नगर के कांस्टेबल अमित कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस बिरादरी दुखी है। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।" 

हरियाणा के सोनीपत का रहने वाले कांस्टेबल अमित उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात थे। वह मंगलवार को बीमार पड़ गए और उनकी दीप चंद बंदी अस्पताल में जांच की गई, जहां उन्हें दवाइयां दी गईं। मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया