लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने व्यस्त समय में अस्थायी पुलिस चौकी लगाने से मना किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि यातायात के लिहाज से व्यस्त समय में सड़कों पर अस्थायी पुलिस जांच चौकी न लगाई जाए क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और आपात कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

इस बाबत एक आधिकारिक आदेश 25 दिसंबर को जारी किया गया जिसमें मुताबिक जांच के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सड़कों पर अवरोधक लगाए जाने से यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों को तो परेशानी आती ही है, आपात कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘जनहित के लिहाज से यह आशा की जाती है कि अवरोधकों समेत अस्थायी पुलिस चौकी व्यस्ततम समय में नहीं लगाई जाए जब तक कि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष निर्देश न दिए गए हों।’’

इसमें कहा गया है कि जब भी इस तरह की चौकी लगाई जाए और अधिकारी पाएं कि इनकी वजह से यातायात जाम हो रहा है तो ऐसी स्थिति में अवरोधकों को तुरंत हटाकर या इनमें ढिलाई देकर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'