लाइव न्यूज़ :

''दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस.. जो दिल से करे, देश का काम'', अभियान शुरू; जानें इसके बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Updated: April 23, 2020 09:01 IST

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में वैसे तो सरकार और एनजीओ बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस भी अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक अभियान भी शुरू किया है, जिसका नाम दिया है-‘दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस। जो दिल से करे, देश का काम’।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने अभियान शुरू किया है, जिसका नाम दिया है-‘दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस। जो दिल से करे, देश का काम’।सोशल मीडिय पर छाया दिल्ली पुलिस का यह अभियान, कई तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा पुलिस का मानवीय चेहरा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए सरकार और एनजीओ बढ़-चढ़कर सामने आ रहे हैं। इस क्रम में दिल्ली पुलिस भी अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लॉकडाउन में मरीज को अस्पताल ले जाना, गर्भवती महिला की मदद करना, गरीबों और जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना.. दिल्ली पुलिस के ऐसे तमाम किस्से सामने आ चुके हैं। लोगों के प्रति मदद का रवैया दिल्ली पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों के सामने लाया है।

इस कड़ी में दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक अभियान भी शुरू किया है, जिसे नाम दिया गया है-‘दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस। जो दिल से करे, देश का काम’। दिल्ली पुलिस के इस अभियान से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं। अभियान को दिल्ली पुलिस ने भी प्रमोट किया है। अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिल्ली पुलिस ने इस अभियान से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में महिला सिपाही खाना बनाते दिख रही हैं, वहीं इस वीडियो में पुलिसकर्मियों को जरूरतमंदों में खाना बांटते भी देखा जा सकता है। दिल्ली में जगह-जगह लगे बैरिकेड्स पर भी 'दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस' अभीयान के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने महिला और उसके नवजात शिशु को पहुंचाया अस्पताल

दिल्ली पुलिस समय से पहले बच्चे को जन्म देने वाली 22 साल की एक श्रमिक को अस्पताल ले गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक बजे उसे सूचना मिली की कि एनटीपीसी की एक महिला श्रमिक ने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया है और उसने अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस महिला और उसके नवजात शिशु को अपोलो अस्पताल पहुंचा दिया गया। यह महिला झारखंड की है।

मणिपुरी छात्रों को दिल्ली पुलिस ने मुहैया कराया राशन

राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे तीन मणिपुरी छात्रों की मदद के लिए आगे आते हुए दिल्ली पुलिस उन्हें मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। इन छात्रों के पास आवश्यक वस्तुएं और रुपये नहीं बचे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं और चिराग दिल्ली में किराए के कमरों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस की तरफ से दिल्ली पुलिस को इन छात्रों की मदद के लिए आपात संदेश मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन छात्रों से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा, “छात्रों ने हमें बताया कि उनके पास आवश्यक वस्तुएं खत्म हो गई हैं और उनके पास राशन खरीदने के लिये पैसे भी नहीं बचे हैं। मालवीय नगर की पुलिस टीम उनके पास पहुंची और उन्हें आवश्यक राशन दिया।” छात्रों को 15 किलो चावल, आटा, दाल, तेल और अन्य आवश्यक चीजें देकर कहा गया कि कोई भी समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत