लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान की कुख्यात बदमाश अनुराधा को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई अपराध के कई मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने राजस्थान की एक कुख्यात महिला बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान अनुराधा के तौर पर हुई है। वह राजस्थान में वसूली, अपहरण और हत्या के कई मामलों में संलिप्त थी। राजस्थान पुलिस ने अनुराधा की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ-काउंटर इंटेलिजेंस) मनीषी चंद्रा ने बताया कि अनुराधा कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह की सहयोगी थी। सिंह 2017 में राजस्थान के चुरू जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। चंद्रा ने कहा कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में रंगदारी, हत्या और अन्य जघन्य अपराध के कई मामलों में वांछित काला जठेड़ी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस ने जठेड़ी के खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) भी लगाया था।

पुलिस के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में जठेड़ी के रिश्तेदार सोनू के घायल होने पर उसका नाम सामने आया था। मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पहलवान सुशील कुमार के साथ जठेड़ी के कथित संबंधों की भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस