लाइव न्यूज़ :

PFI के अध्यक्ष और सेक्रेटरी हिरासत में, शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को फंडिंग करने का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 12, 2020 10:37 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ लोगों के एक वर्ग का 15 दिसंबर से प्रदर्शन स्थल बना हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच ने पीएफआई के सदस्य दानिश अली को 9 मार्च को गिरफ्तार किया था।दिल्ली पुलिस हिंसा को लेकर पीएफआइ के दर्जनभर सदस्यों के शामिल होने की बात कह चुकी है

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के अध्यक्ष परवेज और सेक्रेटरी इलियास को कथित PFI-शाहीन बाग लिंक के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि ये शाहीन बाग में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को फंडिंग करते थे। शाहीन बाग इलाके में पिछले दो महीन से अधिक समय से महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं। इलाके में  धारा 144 भी लागू है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 

9 मार्च को क्राइम ब्रांच ने पीएफआई के सदस्य दानिश अली को भी गिरफ्तार किया था

क्राइम ब्रांच ने पीएफआई के सदस्य दानिश अली को 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसके बाद दानिश को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दानिश पर शाहीन बाग में  CAA-NRC के विरोध के दौरान हुई हिंसा में लोगों को भड़काने का आरोप है। 

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस हिंसा को लेकर पीएफआइ के दर्जनभर सदस्यों के शामिल होने की बात कह चुकी है। इसी के साथ वह काफी समय से साइबर सेल की मदद से इनके सक्रिय सदस्यों की कॉल डिटेल खंगालने में लगी हुई है। 

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?