AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग करने वाला शख्स हिरासत में, पुलिस ने बताया क्यों हुआ हमला

By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2020 09:20 AM2020-02-12T09:20:10+5:302020-02-12T09:20:10+5:30

विधायक नरेश यादव पर हमला होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा है, ''महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।''

Delhi Police arrested One accused on convoy of AAP MLA Naresh Yadav | AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग करने वाला शख्स हिरासत में, पुलिस ने बताया क्यों हुआ हमला

AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग करने वाला शख्स हिरासत में, पुलिस ने बताया क्यों हुआ हमला

Highlightsआम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी स्वयंसेवक अशोक मान की हमले में मौत हो गई। नरेश यादव ने हमले के बाद कहा, हम भगवान के दर्शन करके वापिस आ रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास रेड लाइट पर रुके,तभी पीछे से गोलियां चली, इसमें 2 लोगों को गोली लगी।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जांच की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर सात गोलियां चलाई गईं। 

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी स्वयंसेवक अशोक मान की हमले में मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या... मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।’’ 

आप के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आप विधायक नरेश यादव और उनके समर्थकों के काफिले पर गोलियां चलाई गईं... दूसरी कार में सवार बदमाशों ने फोर्टिस के पास उनपर गोलियां चलाई। एक व्यक्ति की मौत और एक घायल। पुलिस मौके पर मौजूद है।’’ थोड़ी देर बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ काफिले पर पीछे से हमला हुआ था। दो साथियों को गोली लगी। इस हमले में अशोक मान जी की मौत हो गयी, हरेंद्र जी घायल हैं। हरेंद्र जी के पैर में गोली लगी है और वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं।’’ 

Web Title: Delhi Police arrested One accused on convoy of AAP MLA Naresh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे