लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने सभी प्रकार की छुट्टियां की रद्द, ड्यूटी पर वापस बुलाए गए अवकाश पर गए पुलिसकर्मी, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2022 07:27 IST

आदेश में कहा गया है कि सांप्रदायिक परिदृश्य और दिल्ली में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, सभी प्रकार की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीपी (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी द्वारा 13 जून को ये आदेश जारी किया गया थाआदेश में कहा गया है कि पहले से स्वीकृत अवकाश भी इसके द्वारा रद्द किया जाता है

नई दिल्लीःदिल्ली में उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त ने "सांप्रदायिक परिदृश्य" और राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द करने का आदेश जारी किया है।

डीसीपी (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी द्वारा 13 जून को ये आदेश जारी किया गया था। आदेश में कहा गया है कि ''सांप्रदायिक परिदृश्य और दिल्ली में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, सभी प्रकार की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाता है। पहले से स्वीकृत अवकाश भी इसके द्वारा रद्द किया जाता है।''

आदेश में कहा गया है,  "जो अधिकारी/कर्मचारी पहले से ही छुट्टी पर चल रहे हैं, वे बिना किसी चूक के तुरंत अपने ड्यूटी स्थान पर शामिल हो जाएंगे। कोई भी अधिकारी डीसीपी/एनडब्ल्यूडी के पूर्वानुमोदन के बिना अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं देगा/मंजूरी नहीं देगा। सभी पर्यवेक्षी अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।'' आदेश में यह भी कहा गया है कि गैर-अनुपालन गलती करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में, 16 अप्रैल को शोभा यात्रा जुलूस के बाद सांप्रदायिक झड़पें हुईं, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए थे। भाजपा से निष्कासित दो सदस्यों नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा की गई टिप्पणियों के कारण भी 10 जून को जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन हुआ।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीDelhi Police Commissioner
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'