लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जोड़े नए आरोप, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करना शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 11:15 IST

दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ नए आरोप जोड़े हैं। नए आरोपों में आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करना शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद जुबैर को 2018 में एक कथित आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।मोहम्मद जुबैर के वकील ने जमानत अर्जी दाखिल की है।

नई दिल्ली: ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नए आरोप जोड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर द्वारा साजिश और सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी को विदेशों से चंदा मिला था। विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 की धारा 35 को प्राथमिकी में जोड़ा गया है। 

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन नई धाराएं - 201 (सबूत नष्ट करने के लिए - प्रारूपित फोन और हटाए गए ट्वीट), 120- (बी) (आपराधिक साजिश के लिए) और एफसीआरए के 35 मामले जोड़े हैं। मोहम्मद जुबैर को 2018 में एक कथित आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मोहम्मद जुबैर के वकील ने जमानत अर्जी दाखिल की है।

बता दें कि ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के एक कथित आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े एक मामले में अतुल श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जुबैर के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है। मोहम्मद जुबैर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। उन्हें 27 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप