लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार वापस ले पेट्रोल-डीजल पर वैट वृद्धि, डीलरों के संगठन ने उठाई मांग

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:57 IST

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ वैट की वजह से मूल्य असमानता का असर पेट्रोल पंपों की बिक्री पर हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।उन्होंने कहा कि मई महीने में डीजल की बिक्री में 79 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

नई दिल्लीः दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मई महीने में डीजल की बिक्री में 79 प्रतिशत की गिरावट आयी है। एसोसिएशन के अनुसार, इस साल मई में 1.73 करोड़ लीटर डीजल की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में दिल्ली में आठ करोड़ लीटर डीजल बेचा गया था। 

संगठन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ वैट की वजह से मूल्य असमानता का असर पेट्रोल पंपों की बिक्री पर हो रहा है। दिल्ली सरकार ने पांच मई को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया था। 

संगठन के अध्यक्ष अनिल बिजलानी ने कहा, ‘‘अप्रैल महीने में डीजल की बिक्री में 84 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। मई में पाबंदियों में ढील मिलने के बावजूद डीजल की बिक्री में 79 प्रतिशत की गिरावट आयी है।’’ संगठन के पूर्व अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि डीजल की बिक्री में न्यूनतम कमी का प्राथमिक कारण पड़ोसी राज्यों के साथ लगभग 7 रुपये प्रति लीटर का भारी अंतर है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली को बिक्री और राजस्व दोनों का नुकसान हो रहा है। 

सिंघानिया ने कहा कि अधिक करों के कारण दिल्ली को प्रति माह 58 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। संगठन ने कहा कि दिल्ली में डीजल की कीमत चार जून को 69.39 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यह क्रमशः 62.68 रुपये प्रति लीटर और 63.45 रुपये प्रति लीटर थी। पंजाब में यह 63.30 रुपये प्रति लीटर थी। संगठन ने पत्र में कहा कि वैट की दरों में कमी से दिल्ली के आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि डीजल के दाम बढ़ने का असर सभी वस्तुओं पर पड़ता है। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम