लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Weather Today: सुबह की बारिश से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, IMD ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: August 14, 2025 07:46 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। आईएमडी ने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

Open in App

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार, 14 अगस्त की सुबह बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है लेकिन इसी के साथ आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम अपडेट के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

IMD ने गुरुवार सुबह एक बुलेटिन में कहा, "अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।" 

वर्तमान तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस है। IMD के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में हुई भारी बारिश के कुछ दिनों बाद यह ताज़ा बारिश हुई है, जिसके कारण मंगलवार को कई उड़ानें देरी से और रद्द भी हुईं।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अलावा, आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत