Delhi MCD Mayor Election 2023: महापौर का चुनाव 30 जनवरी को होने की संभावना, आप और भाजपा में टक्कर, जानें कौन करता है वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2023 09:22 PM2023-01-11T21:22:20+5:302023-01-11T21:23:37+5:30

Delhi Municipal Corporation Mayor Election 2023: महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 250 निर्वाचित पार्षद, दिल्ली से सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सदस्य तथा 14 विधायक शामिल हैं।

Delhi Municipal Corporation Mayor Election 2023 election likely to be held January 30 AAP and BJP clash, know who votes | Delhi MCD Mayor Election 2023: महापौर का चुनाव 30 जनवरी को होने की संभावना, आप और भाजपा में टक्कर, जानें कौन करता है वोट

महापौर चुनावों में कुल वोट 274 हैं।

Highlightsविधानसभा अध्यक्ष ने सदन में आप के 13 और भाजपा के एक सदस्य को मनोनीत किया है।संख्या आप के पक्ष में है, भाजपा के 113 के मुकाबले 150 वोट हैं। महापौर चुनावों में कुल वोट 274 हैं।

Delhi Municipal Corporation Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव 30 जनवरी को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम सचिव के कार्यालय से इस तारीख का प्रस्ताव पत्र बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल को भेजे जाने की उम्मीद है।

महापौर का चुनाव पहले 6 जनवरी को होना था, जब 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक हुई थी। हालांकि, सदन की कार्यवाही अव्यवस्था और हंगामे का शिकार हो गई क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद एक-दूसरे से भिड़ गए। उनके बीच बहस हुई और 10 एल्डरमैन को शपथ दिलाने पर हाथापाई हुई।

इससे महापौर और उप महापौर का चुनाव किए बिना सदन स्थगित हो गया। एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार, यह निगम के इतिहास में पहली बार था कि नवनिर्वाचित सदन अपनी पहली बैठक में महापौर और उप महापौर का चुनाव करने में विफल रहा।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘हमने सदन के नए सत्र को आयोजित करने के लिए एक नयी तारीख का प्रस्ताव दिया है, जिसके दौरान महापौर का चुनाव किया जाना है। इस प्रस्तावित तारीख की मंजूरी के लिए पत्र आज उपराज्यपाल कार्यालय को भेजे जाने की संभावना है।’’

आप नेताओं और पार्षदों ने आरोप लगाया था कि निर्वाचित पार्षदों के समक्ष एल्डरमैन को शपथ दिलाने का निर्णय उन्हें मतदान का अधिकार दिलाने के लिए भाजपा की ‘‘चाल’’ थी। पार्टी ने पूर्व में यह भी आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल ने निगम मामलों के विशेषज्ञों के बजाय भाजपा के लोगों को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किया था।

महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 250 निर्वाचित पार्षद, दिल्ली से सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सदस्य तथा 14 विधायक शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में आप के 13 और भाजपा के एक सदस्य को मनोनीत किया है। महापौर चुनावों में कुल वोट 274 हैं। संख्या आप के पक्ष में है, जिसके पास भाजपा के 113 के मुकाबले 150 वोट हैं। 

Web Title: Delhi Municipal Corporation Mayor Election 2023 election likely to be held January 30 AAP and BJP clash, know who votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे