लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः बीजेपी और आप ने गीत जारी कर किया हमला, ‘एमसीडी में केजरीवाल’ नारा, ‘भाजपा का मतलब सेवा है...’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 14:39 IST

Delhi Municipal Corporation Election 2022: एमसीडी के 250 वार्ड में चार दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि चुनाव परिणाम सात दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) पर प्रदूषण और भ्रष्टाचार को लेकर हमला किया गया है। ‘भाजपा का मतलब सेवा है...’ जिसे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। “एमसीडी में भी केजरीवाल’’ गीत को पार्टी के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने गाया है।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को अपना प्रचार गीत जारी किया जिसमें कोविड-19 के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार और पार्टी शासित निगमों के प्रदर्शन और सेवाओं का उल्लेख किया गया है।

 

इस गीत में आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रदूषण और भ्रष्टाचार को लेकर हमला किया गया है। एमसीडी के 250 वार्ड में चार दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि चुनाव परिणाम सात दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गीत को जारी करने के मौके पर कहा कि गीत के बोल हैं ‘भाजपा का मतलब सेवा है...’ जिसे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है।

उन्होंने कहा कि इस गीत में दिल्ली की ‘असलियत’ और एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत को बयां किया गया है। गीत के जरिये भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को यमुना नदी को ‘नाले’ और दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ के रूप में तब्दील करने के लिए आरोपी ठहराया है।

गीत में दावा किया गया है कि यदि भाजपा शासित नगर निगम नहीं रहते तो आप सरकार ने हर गली में शराब की दुकान खोल दी होती। तिवारी ने कहा कि गीत का मुख्य विषय है, ‘‘सेवा ही विचार, नहीं खोखले प्रचार।’’ उन्होंने कहा कि इस नजरिये को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यक्त किया था।

लोकप्रिय भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह उनका 5025 वां गीत है जिसमें दिल्ली की वेदना को दर्शाया गया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूरी ने कहा कि यह गीत 200 वार्ड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

‘आप’ ने एमसीडी चुनाव के लिए थीम गीत जारी किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को अपना थीम गीत जारी किया। “एमसीडी में भी केजरीवाल’’ गीत को पार्टी के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने गाया है। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा तथा सात दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘एमसीडी में केजरीवाल’ नारा हर जगह गूंज रहा है और यही गीत में भी है। उन्होंने कहा, “ लोग कह रहे हैं कि हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौका दिया और उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमें अच्छे सरकारी स्कूल, अस्पताल, डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले।

सरकार ईमानदारी से काम कर रही है।’ ’ सिसोदिया ने कहा, “ भाजपा को एमसीडी चलाने का मौका दिया गया और उन्होंने कूड़े के पहाड़ दिए और आवारा पशु गलियों में घूमते हैं। भाजपा को एमसीडी में 15 साल देने का क्या फायदा मिला?” भाजपा ने भी मंगलवार को एमसीडी चुनाव के लिए अपना थीम गीत जारी किया।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविंद केजरीवालराहुल गांधीRahul GandhiAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम