लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे को मिली मंजूरी, रिज इलाके में काटे जाएंगे 1,072 पेड़

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे को रिज प्रबंधन बोर्ड (आरएमबी) से बुधवार को मंजूरी मिल गई है। इस गलियारे के तहत रिज और मॉर्फोलॉजिकल रिज इलाकों में चार स्टेशनों का निर्माण होना है तथा 1,072 पेड़ों को काटा जाएगा।

23.62 किलोमीटर लंबा गलियारा चार स्थानों-- महिपालपुर, किशनगढ़, इग्नू और मां आनंदमयी मार्ग पर रिज या मॉर्फोलॉजिकल रिज क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। वन क्षेत्र से गुजरने वाले 5.5 किलोमीटर के खंड के निर्माण के दौरान कुल 1,072 पेड़ काटे जाएंगे। इस गलियारे में कुल 15 स्टेशन होंगे जिनमें से 11 भूमिगत होंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा, “ लगभग 5.2 किलोमीटर का हिस्सा रिज क्षेत्र में पड़ रहा है। रिज प्रबंधन बोर्ड (आरएमबी) ने आज चौथे चरण के एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे पर संरेखण को मंजूरी दे दी है। इससे हमें परियोजना को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।”

आरएमबी एक उच्चस्तरीय निकाय है जिसका गठन 1995 में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर रिज की सुरक्षा के लिए किया गया था। रिज क्षेत्र 7,784 हेक्टेयर में फैला है। रिज में कोई भी विकास कार्य करने के लिए इसकी मंजूरी जरूरी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब