लाइव न्यूज़ :

सोमवार से फिर दौड़ने लगेगी दिल्ली मेट्रो, पर चलेगी सिर्फ 50 प्रतिशत ट्रेन

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली मेट्रो की उपलब्ध ट्रेनों में से केवल आधी ही सोमवार को पांच से पंद्रह मिनट के अंतराल पर संचालित होगी। कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि सेवा में ट्रेनों की संख्या को क्रमिक तरीके से बढ़ाया जाएगा।

मेट्रो ट्रेनों को आधी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति देने के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बाजारों और मॉल में दुकानों को सात जून से सम-विषम के आधार पर फिर से खोलने की अनुमति देने सहित विभिन्न छूटों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जिसे देखते हुए पिछले सप्ताह अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में शनिवार को पिछले लगभग ढ़ाई महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 414 नये मामले दर्ज किये गये और 60 और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण की दर कम होकर 0.53 प्रतिशत हो गई।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं जनता के वास्ते सात जून से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से शुरू होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा के दौरान कोविड-उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने में मेट्रो अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

डीएमआरसी ने कहा, ‘‘सामाजिक दूरी और ट्रेनों के भीतर 50 प्रतिशत यात्रियों के सफर करना सुनिश्चित करने के वास्ते लोगों को अपने दैनिक आवागमन के लिए अतिरिक्त समय लेने और स्टेशनों के बाहर प्रवेश के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते समय भी कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।’’

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की सरकार ने 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया था और बाद में इसे बढ़ाया जाता रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा