Delhi Metro: कल सुबह साढ़े छह बजे तक प्रभावित रहेंगी येलो लाइन पर सेवाएं, इस वैकल्पिक रूट से करें ट्रेवल

By मनाली रस्तोगी | Published: February 26, 2022 12:04 PM2022-02-26T12:04:09+5:302022-02-26T12:06:33+5:30

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को मरम्मत के कारण ट्रेन सेवा कुछ घंटे बाधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Delhi Metro services on yellow line to be suspended on Sunday | Delhi Metro: कल सुबह साढ़े छह बजे तक प्रभावित रहेंगी येलो लाइन पर सेवाएं, इस वैकल्पिक रूट से करें ट्रेवल

Delhi Metro: कल सुबह साढ़े छह बजे तक प्रभावित रहेंगी येलो लाइन पर सेवाएं, इस वैकल्पिक रूट से करें ट्रेवल

Highlightsदिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को मरम्मत के कारण ट्रेन सेवा कुछ घंटे बाधित रहेगीदिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत के काम की वजह से येलो लाइन पर 27 फरवरी को कुछ घंटों के लिए सेवा बाधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि येलो लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच का हिस्सा प्रभावित रहेगा। 

इस सिलसिले में दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर लिखा, "राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए 27 फरवरी 2022 यानि की रविवार की सुबह कश्मीरी गेट और राजीव चौक के बीच रेल सेवाएं राजस्व सेवाएं शुरू होने से सुबह 06।30 बजे तक निलंबित रहेंगी।" वहीं, दिल्ली मेट्रो ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वायलेट लाइन के जरिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।"

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत कार्य जारी था, जिसके चलते 20 फरवरी को कुछ घंटों के लिए सेवा बाधित थी। तब भी मरम्मत का कार्य राजीव चौक पर किया जा रहा था, जिसकी वजह से कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशनों के बीच सुबह 6 बजे तक ट्रेन सेवा निलंबित थी। ऐसे में चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। 

Web Title: Delhi Metro services on yellow line to be suspended on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे