लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: तीन हफ्ते बाद दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू, पांच से 15 मिनट का होगा अंतराल, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:02 IST

दिल्ली में कोरोना मामलों में कमी के साथ सोमवार से मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी केवल आधी ट्रेनें चलेंगी और ट्रेन में भी क्षमता से 50 फीसदी यात्री भी बैठेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी7 जून सुबह 6 बजे से दिल्ली में शुरू हुआ मेट्रो का परिचालन, 10 मई को किया गया था बंदमेट्रो में फिलहाल 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे और सभी के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी हालात बेहतर होने के बाद दिल्ली मेट्रो की सेवा सोमवार को करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सेवाएं 20 मई को पूरी तरह से निलंबित कर दी गई थीं। कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और उसके बाद दिल्ली सरकार इसकी अवधि बढ़ाती गई।

शुरुआत में तो मेट्रो सेवा आंशिक तौर पर जारी रही जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को ही यात्रा करने की इजाजत थी। लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 10 मई को बंद कर दिया गया।

पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो

सोमवार को मेट्रो ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे से आरंभ हो गया। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा था, ‘‘मेट्रो की विभिन्न लाइनों पर केवल आधी ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा और हर पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिला करेगी।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

केजरीवाल द्वारा लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की घोषणा के बाद डीएमआरसी ने एक वक्तव्य में कहा था, ‘‘सामाजिक दूरी और ट्रेनों के भीतर 50 प्रतिशत यात्रियों का सफर सुनिश्चित करने के वास्ते लोगों को अपने दैनिक आवागमन के लिए अतिरिक्त समय लेने और स्टेशनों के बाहर प्रवेश के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते समय भी कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनअरविंद केजरीवालकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस