लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पहली बार सफर, छात्रों से बातचीत, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 19:15 IST

Delhi Metro News: राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान आने वाले आगंतुकों के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 4) और अमृत उद्यान (गेट नंबर 35) के बीच एक शटल बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जो सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक हर 30 मिनट में चलती है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की और यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों से बातचीत की।ट्रेन में छात्रों से बातचीत के दौरान मुर्मू ने उनसे उनकी करियर योजनाओं के बारे में पूछा। कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।

Delhi Metro News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुर्मू दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाली भारत की दूसरी सेवारत राष्ट्रपति हैं। वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी मेट्रो में सफर किया था। राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की और यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों से बातचीत की।’’ इसने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान आने वाले आगंतुकों के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 4) और अमृत उद्यान (गेट नंबर 35) के बीच एक शटल बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जो सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक हर 30 मिनट में चलती है।

 

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में छात्रों से बातचीत के दौरान मुर्मू ने उनसे उनकी करियर योजनाओं के बारे में पूछा। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुईं और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की तथा फिर केंद्रीय सचिवालय वापस आ गईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के साथ थे। कुमार ने राष्ट्रपति को डीएमआरसी के कामकाज के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और निर्माण परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

राष्ट्रपति ने एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) रुपे कार्ड का इस्तेमाल करके यात्रा की। मुर्मू ने आगंतुक पुस्तिका में की गई अपनी टिप्पणियों में दिल्ली मेट्रो की सराहना की और यात्रा को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो आज दुनिया की सबसे आधुनिक और कुशल जन परिवहन प्रणालियों में से एक मानी जाती है। मुर्मू ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का प्रदर्शन सभी महत्वपूर्ण मापदंडों पर विश्वस्तरीय है और इसने देश को गौरवान्वित किया है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप