लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मैजेंटा लाइन का हुआ उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- गर्व से कहिए मैं मेट्रो से यात्रा करता हूं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 25, 2017 22:06 IST

Open in App

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल राम नाइक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ना‌थ पांडेय ने देश की पहली स्वचलित मेट्रो के सफर आनंद उठाया। मैजेंटा लाइन, दिल्ली मेट्रो को ब्लू लाइन और वायलेट लाइन को आपस में जोड़ेगी। यह नोएडा के बोटैनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के कालका जी मंदिर मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी।

मुझे यूपी ने गोंद लिया हैः पीएम मोदी

इस अवसर पीएम मोदी ने कहा, 'यूपी ने मुझे गोद लेकर मुझे पाला-पोशा, मेरी शिक्षा-दीक्षा दी और मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। मुझे यूपी ने ही प्रधानमंत्री बनाया है। साथ ही यूपी में एक सही सरकार चुनी। मैं यूपीवासियों का धन्यवाद करता हूं।'

उन्होंने बताया, 'साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली मेट्रो के पहले सवारी बने थे। आज उनके जन्मदिन पर यह लाइन शुरू हुई है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। और इस मैट्रो में यात्रा करने वाले हर शख्स को यह गर्व होना चाहिए कि वह दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर रहा है। हमारा उद्देश्य है कि साल 2022 में भारत के पेट्रोलियम आयात में कमी लाई जाए। यह मेट्रो उसी दिशा में एक सफल कदम है।'

मेट्रो लाइन के उद्घाटन अवसर पर योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

उद्घाटन के मौके पर योगी ने कहा, 'इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से यूपी के विकास को बल मिलेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अंदर कई विकास संबंधी योजनाएं इस मेट्रो लाइन का इंतजार कर रही ‌थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लाइन का उद्घाटन कर के हमें एक जिम्मेदारी दी है। हमें इसका निर्वहन करना है।'

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले प्रदेश में बिजली कुछ खास घरों में आती थी। हमने बीते एक साल में यह चलन बदल दिया है। हम लगातार यूपी में विकास के पथ पर अग्रसर हैं।'

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशननरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस