लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मुफ्त वाईफाई सेवा की शुरू

By भाषा | Updated: January 2, 2020 12:51 IST

अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी की योजना इस सेवा को लाइन एक से छह तक बढ़ाने की है। उन्होंने बताया कि ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्लेटफॉर्मों पर वाईफाई सेवा पहले से उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं।भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली सुविधा है।

दिल्लीमेट्रो ने बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के भीतर उच्च गति वाली नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। उन्होंने बताया कि दिल्लीमेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं। डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन एक चलती ट्रेन में किया।

अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी की योजना इस सेवा को लाइन एक से छह तक बढ़ाने की है। उन्होंने बताया कि ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्लेटफॉर्मों पर वाईफाई सेवा पहले से उपलब्ध है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ मौजूदा समय में भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में वाईफाई सुविधा रूस, दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध है। भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली सुविधा है।’’  

टॅग्स :दिल्लीमेट्रोवाईफाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी