लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : मैक्स अस्पताल को एसओएस के बाद आपात ऑक्सीजन आपूर्ति मिली

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल साकेत के मैक्स अस्पताल ने शुक्रवार सुबह त्राहिमाम का संदेश भेज कर बताया कि उसके पास बस “एक घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति” बची है और करीब 700 मरीज वहां भर्ती हैं।

दो घंटे बाद, अस्पताल ने एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उसे आपातकालीन आपूर्ति मिल गई है जो “अगले दो घंटे तक चल पाएगी।”

मैक्स ने कहा कि वह देर रात एक बजे से ही ऑक्सीजन उत्पादक से नये सिरे से आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहा था।

अस्पताल ने सुबह सात बजकर 43 मिनट पर ट्वीट किया, “त्राहिमाम- मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल साकेत में ऑक्सीजन की आपूर्ति एक घंटे से भी कम बची है। इनोक्स से ताजा आपूर्ति की देर रात एक बजे से ही इंतजार कर रहे हैं। करीब 700 मरीज भर्ती हैं, तुरंत मदद की जरूरत है।”

दक्षिणी दिल्ली डीसीपी के मुताबिक, ऑक्सीजन लेकर एक वाहन सुबह नौ बजे मैक्स स्मार्ट पहुंचा और दूसरा वाहन रास्ते में है।

पुलिस ने ट्वीट किया, “ऑक्सीजन लेकर वाहन मैक्स स्मार्ट पहुंच चुका है। दूसरा वाहन मैक्स पूर्व पश्चिम के रास्ते में है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।”

मैक्स हेल्थकेयर ने करीब साढे नौ बजे कहा कि उसे और आपूर्ति का इंतजार है।

अस्पताल ने कहा, “अपडेट : हमें मैक्स साकेत और मैक्स स्मार्ट में आपातकालीन आपूर्तियां प्राप्त हो गई हैं जो अगले दो घंटे चलेगी। हम और आपूर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।”

राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के “सबसे बीमार” मरीजों की मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि मौत के पीछे संभवत: “कम दबाव वाली ऑक्सीजन” जिम्मेदार हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट