लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पतंग उड़ा रहा शख्स काटने के उद्देश्य से मांझे के धागे को धारदार बनाने के लिए बदलाव नहीं कर सकता, हाईकोर्ट ने कहा

By भाषा | Updated: September 7, 2022 22:10 IST

अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि दिल्ली सरकार ने मांझे के तौर पर इस्तेमाल के लिए सिर्फ सूत के बने धागे की अनुमति दी है, जिस पर शीशा का लेप नहीं चढ़ाया गया हो।

Open in App
ठळक मुद्देबिक्री, खरीद और भंडारण करने वालों के एक संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। 2017 में जारी एक अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। धागे ‘सद्दी’ और ‘माझा’ का निर्माण पारंपरिक रूप से छोटे शहरों में सूत के धागे से किया जाता है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि पतंग उड़ा रहा कोई व्यक्ति अपने प्रतिस्पधिर्यों की पतंग काटने के उद्देश्य से मांझे के धागे को धारदार बनाने के लिए उसमें बदलाव नहीं कर सकता है। अदालत ने धारदार मांझे के चलते लोगों की जान जाने और घायल होने की दुखद घटनाओं के मद्देनजर यह टिप्पणी की।

साथ ही, अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि दिल्ली सरकार ने मांझे के तौर पर इस्तेमाल के लिए सिर्फ सूत के बने धागे की अनुमति दी है, जिस पर शीशा का लेप नहीं चढ़ाया गया हो। उच्च न्यायालय ने यह आदेश पंतग उड़ाने की सामग्री की बिक्री, खरीद और भंडारण करने वालों के एक संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिका में, 2017 में जारी एक अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘पंतग उड़ाने की अनुमति केवल सूत के बने धागे से होगी, जो कोई धारदार चीज/धातु/शीशा/गोंद/धागे को मजबूत करने वाले पदार्थों से आदि से मुक्त होगा।’’ पंतग उड़ाने में इस्तेमाल किये जाने वाले धागे ‘सद्दी’ और ‘माझा’ का निर्माण पारंपरिक रूप से छोटे शहरों में सूत के धागे से किया जाता है।

न्यायमूर्ति विभू बाखरू और न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने कहा कि जहां तक निर्देश के बारे में याचिकाकर्ता की शिकायत है, यह गोंद और धागे को मजबूत करने वाली सामग्री के उपयोग को निषिद्ध करता है और यह मांझे के विनिर्माताओं या डीलर पर लागू नहीं होता, बल्कि यह पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति को निर्देशित है।

दिल्ली सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि पतंग उड़ाने की अनुमति सिर्फ सूत के बने धागे से होगी, जो धारदार चीज/धातु/शीशा/गोंद/धागे को मजबूत करने वाले पदार्थों आदि से मुक्त होगा। अदालत ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से सुनिश्चित करता है कि पतंग उड़ा रहा व्यक्ति ऐसे धागे का इस्तेमाल करे, जो कोई चोट नहीं पहुंचा सके।

यह उन्हें पतंग उड़ाने के धागे को किसी धातु या शीशा और गोंद आदि से धारदार बनाने से निषिद्ध करता है।’’ पीठ ने कहा, ‘‘पतंग उड़ा रहा व्यक्ति अपने प्रतिस्पर्धियों की पतंग काटने के उद्देश्य से धागे को धारदार बनाने के लिए उसमें बदलाव नहीं कर सकता।’’ याचिकाकर्ता संघ ने कहा कि उसे निर्देश से कोई शिकायत नहीं है। इस पर अदालत ने कहा कि इस याचिका पर और कोई आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?