लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी में 31 मई से खुलना शुरू होगा लॉकडाउन, पहले इन दो गतिविधियों को खोला जाएगा

By उस्मान | Updated: May 28, 2021 14:14 IST

अगले हफ्ते से दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन खुलना शुरू हो जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में धीरे-धीरे खुलेगा लॉकडाउन उपराज्यपाल के साथ बैठक में लिया गया फैसलासोमवार सुबह से दो गतिविधियों को खोला जाएगा

दिल्ली सरकार ने राजधानी में पिछले करीब दो महीनों से जारी लॉकडाउन को खोलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मौजूदा लॉकडाउन सोमवार यानी 31 मई, 5 बजे तक जारी रहेगा और उसके बाद खोल दिया जाएगा. फिलहाल दो क्षेत्रों को खोलने का फैसला किया गया है जिसमें कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री की गतिविधियां शामिल हैं. 

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं और पिछले एक महीने में कोरोना की दूसरी लहर पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. अस्पतालों में बेड उपलब्ध हैं और संक्रमण दर कम हो रही है. आईसीयू और ऑक्सीजन बेड के अलावा कोविड सेंटरों में भी बेड खाली हो गए हैं. 

उन्होंने कहा, 'कोरोना के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है, कहीं ऐसा न हो कि लोग भूखमरी से मर जाएं इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू करने का फैलसा किया गया है. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीएमए के साथ बैठक में यह फैलसा लिया गया है. दिल्ली में अब धीरे-धीरे लॉकडाउन खुलना शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि कोरोना के खिलाफ पूरी लड़ाई जीतनी अभी बाकी है. 

केजरीवाल ने कहा कि ऐसे हालत में मजदूरों का ध्यान रखना जरूरी है इसलिए सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री की गतिविधियों को खोला जाएगा. इसी तरह जनता की राय और हालत को देखते हुए हफ्ते दर हफ्ते लॉकडाउन खोला जाएगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लग जाएंगे तो फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से इस दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलने की भी अपील की. 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos