एम्स का सर्वर ठीक ही हुआ कि जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, कुछ देर बाद हुआ रिकवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 1, 2022 02:56 PM2022-12-01T14:56:13+5:302022-12-01T15:01:35+5:30

हफ्तेभर से दिल्ली स्थित एम्स का सर्वर डाउन चल रहा था। बुधवार को रिकवर हुआ। एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था जिसकी जांच में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं।

delhi Jal Shakti Ministry Server Hack after AIIMS recovered later | एम्स का सर्वर ठीक ही हुआ कि जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, कुछ देर बाद हुआ रिकवर

एम्स का सर्वर ठीक ही हुआ कि जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, कुछ देर बाद हुआ रिकवर

Highlights केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हो गया था। हालांकि कुछ घंटों में ही रिकवर हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले एम्स पर साइबर अटैक हुआ था।

नई दिल्लीःदिल्लीएम्स का सर्वर अभी रिकवर ही हुआ था कि गुरुवार सुबह केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (Jal Shakti Ministry) का ट्विटर हैंडल हैक होने की सूचना आई। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हो गया था। हालांकि कुछ घंटों में ही रिकवर हो गया। जल शक्ति मंत्रालय के अकाउंट से सुबह 5:38 बजे सबसे पहले क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट पोस्ट किया गया था। 
 
गौरतलब है कि हफ्तेभर से दिल्ली स्थित एम्स का सर्वर डाउन चल रहा था। बुधवार को रिकवर हुआ। एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था जिसकी जांच में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं। हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया था। सर्वर डाउन होने की वजह से अस्पताल के कर्मचारियों सहित मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेन और कागज की मदद से दैनिक काम संचालित किए गए।

 एम्स ने 29 नवंबर को बयान जारी कर बताया था कि डेटा सर्वर पर बहाल कर दिया गया है। दिल्ली एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं होने बाद एम्स प्रशासन ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

मामले को बाद में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने 25 नवंबर को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-आईएन) दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय इस मामले की जांच में जुटा था।

Web Title: delhi Jal Shakti Ministry Server Hack after AIIMS recovered later

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे