लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कपिल मिश्रा ने पहले लोगों को भड़काया, फिर CAA प्रदर्शन के दौरान गोली चलने के बाद ट्वीट कर शांति की अपील की

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2020 19:59 IST

मौजपुर इलाके में कई लोग सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच एक शख्स हाथ में सीएए के समर्थन में पोस्टर लेकर दिखा। उसने सीने पर 'वी सपोर्ट सीएए' और पीठ पर पुलवामा शहीदों के नाम लिखवा रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कपिल मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लोगों के भड़काते देखे गए थे।गृह मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करने का आदेश दिया है।

दिल्ली में आज नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहा प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान एक आरोपी ने ना सिर्फ बंदूक पुलिस पर तानी बल्कि इस दौरान 8 राउंड गोली भी चलने की खबर आ रही है। इसके बाद  घटना में गोली लगने से एक प्रदर्शनकारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एसीपी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस मामले में ट्वीट कर इस मामले में लोगों से शांति की अपील की है।  उन्होंने लिखा कि हिंसा किसी समस्या का निदान नहीं है। भाईचारा बना रहे सबका इसी में भलाई है। सीएए के समर्थक व विरोधी द्वारा हिंसा तत्काल रोकी जानी चाहिए। 

जानें वीडियो में क्या कहा था कपिल मिश्रा ने-

इसके पहले  41 सेकेंड के वीडियो में कपिल मिश्रा कह रहे थे, "ये यही चाहते हैं कि दिल्ली में आग लगी रहे। इसलिए उन्होंने रास्ते बंद किए और दंगे जैसा माहौल बना रहे हैं। हमारी तरफ से एक भी पत्थर नहीं चला है। डीसीपी साहेब हमारे सामने खड़े हैं, मैं आप सब की तरफ से कर रहा हूं। डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक तो हम शांति से हैं लेकिन उसके बाद हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। अगर रास्ते खाली नहीं हुए तो। ट्रंप के जाने तक आप जाफराबाद और चांदबाग खाली करवा दीजिए। हम आपसे विनती कर रहे हैं, उसके बाद हमें लौट कर आना होगा।" इसके बाद कपिल मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे लगवाए थे।

जाफराबाद में जब आज पुलिस ने आंसू गैस छोड़े -

जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी पिस्टल लेकर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, उसने 8 राउंड फायरिंग भी की। भजनपुरा के चांदबाग में सीएए के खिलाफ धरनास्थल पर पत्थरबाजी हुई। ऐसी खबरें हैं कि यहां भी फायरिंग हुई है।

मौजपुर इलाके में कई लोग सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच एक शख्स हाथ में सीएए के समर्थन में पोस्टर लेकर दिखा। उसने सीने पर 'वी सपोर्ट सीएए' और पीठ पर पुलवामा शहीदों के नाम लिखवा रखे हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए।

दिल्ली मेट्रो ने इलाके में असहज शांति छायी रहने के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद तथा मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।’’

टॅग्स :जाफराबाद हिंसादिल्लीकपिल मिश्रडोनाल्ड ट्रम्पकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे