लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने और फर्जी कहानी बनाकर कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि विकास का अपनी किसी रिश्तेदार के साथ विवाहेत्तरसंबंध था जिसपर उसकी पत्नी प्रियंका को ऐतराज़ था, इसलिए उसने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपति के बीच उनके नवजात बच्चे का ध्यान रखने को लेकर भी मतभेद थे।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को विकास का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया और रात में उसने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका का कत्ल करने के बाद विकास ने अपने जानकार से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कराया। उसने कहा कि दक्षिण दिल्ली रनहोला इलाके में उसके घर में चोर घुस आया और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि महिला के गले पर चोट के निशान हैं और शव बेड पर पड़ा है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया और जब विकास से पूछताछ की गई तो उसने शुरू में कहा कि घर में चोर घुस आया था और पत्नी की हत्या करने के बाद भाग गया।

उन्होंने कहा, “ छानबीन के दौरान पता चला कि विकास और प्रियंका अपने नवजात बच्चे के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। जो बात विकास ने बताई वे ठोस नहीं लगी। मौके का बारीकी से मुआयना किया गया तो पता चला कि घर के न तो मुख्य दरवाजे और न ही अन्य दरवाजों के साथ बाहर से छेड़छाड़ की गई। ”

सिंह ने बताया कि जब विकास ने उसके शरीर पर मामूली चोटों के बारे में सवाल किया गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लगातार पूछताछ के बाद विकास ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है क्योंकि वह उसके विवाहेत्तर संबंध पर आपत्ति जताती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग