लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने अपनी हिरासत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका को वापस लिया 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 12, 2019 13:11 IST

नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देनौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने अपनी हिरासत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया है। तीन सितंबर को शाह फैसल ने दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट में कहा था कि उनके खिलाफ जारी किया गया लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) प्रथम दृष्टया सत्ता का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल है।

नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने अपनी हिरासत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया है। बता दें कि न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए इसे 12 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया था क्योंकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस मामले में आगे बहस के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद तय समय के अनुसार शुक्रवार (12 सितंबर) को सुनवाई हुई है।  

इससे पहले तीन सितंबर को शाह फैसल ने दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट में कहा था कि उनके खिलाफ जारी किया गया लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) प्रथम दृष्टया सत्ता का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल है और इसके लिए उन्हें कोई उचित आधार नहीं बताया गया। फैसल को श्रीनगर में हिरासत में लिया गया था।  फैसल की ओर से दी गयी दलीलों में कहा गया था कि एलओसी की प्रति उन्हें मुहैया नहीं कराई गई और न ही उनकी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर जम्मू-कश्मीर सरकार के जवाब में सामग्री का कोई ब्यौरा ही दिया गया। फैसल ने याचिका के संबंध में राज्य सरकार की इस प्राथमिक आपत्ति का विरोध किया कि इस याचिका पर विचार करना दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। 

फैसल ने अपने प्रत्युत्तर में कहा था कि उन्हें नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और जबरन श्रीनगर ले जाया गया था। इसलिए स्पष्ट रूप से यह इस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। 

दलीलों में कहा गया था कि जब दिल्ली हवाई अड्डे पर फैसल को अवैध रूप से उतारा गया और हिरासत में लिया गया तो उन्हें कोई आधार नहीं बताया गया जिस पर उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई। फैसल को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया