लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन मामले में लोअर कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा, 'ईडी की पूछताछ में वकील की मौजूदगी जरूरी नहीं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 22:03 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मामले में ईडी द्वारा दायर एक मामले में आदेश दारी करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी की पूछताछ के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील की मौजूदगी गैर-जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन द्वारा ईडी की पूछताछ में वकील की मांग को खारिज किया मामले में ईडी ने लोअर कोर्ट के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेंज किया था हाईकोर्ट के जस्टिस योगेश खन्ना ने कहा कि पूछताछ में जैन के वकील का रहना गैर-जरूरी है

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर उस मामले में आदेश आ गया है, जिसमें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ के दौरान वकील की मौजूदगी के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

मामले में फैसला देते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस योगेश खन्ना ने कहा कि सत्येंद्र जैन से हो रही पूछताछ में वकील की मौजूदगी की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ न तो कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोई शिकायत है।

वहीं ईडी ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि वो जैन से पूछताछ के जरिये यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वो मनी लांड्रिंग के आरोपों में संलिप्त हैं।

लेकिन इस मामले में पेंच तब फंस गया था जब लोअर कोर्ट की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को आदेश दिया था कि जब वो जैन से पूछताछ करें तो उनका वकील भी कुछ दूरी बनाकर वहां उपस्थित रह सकता है।

ईडी ने लोअर कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन और उनके वकील पूछताछ के दौरान एक-दूसरे को सांकेतिक भाषा में बात कर सकते हैं और कई अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं। इसलिए हाईकोर्ट लोअर कोर्ट के फैसले पर रोक लगाए।

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस योगेश खन्ना ने आज आदेश देते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन मामले में बयान की रिकॉर्डिंग की आवश्यकता नहीं है और न ही वकील की मौजूदगी की जरूरत है। अगर ईडी की पूछताछ में उन्हें जीवन का कोई भय होता तो बयानों की रिकॉर्डिंग या वकील की मौजूदगी का अर्थ समझा जा सकता है लेकिन वर्तमान मामले में इस तरह की कोई आशंका नहीं दिखाई दे रही है। लिहाजा कोर्ट वकील की मौजूदगी पर रोक लगाती है।

इस मामले में जस्टिस योगेश खन्ना ने बीते 3 जून को ही सुनवाई पूरी कर ली थी और आदेश को सुरक्षित रख लिया था। जिसे उनकी कोर्ट ने आज जारी किया है। अदालत ने कहा कि पूछताछ में बयान के रिकॉर्डिंग या वीडियोग्राफी की जरूरत उस सूरत में होती है, जिसमें आरोपी को किसी तरह की जबरदस्ती या धमकी की आशंका होती है।

ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बीते 30 मई को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें लोअर कोर्ट ने 31 मई को उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

लेकिन साथ में लोअर कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को ईडी की रिमांड में भेजते हुए जैन के इस दलील को स्वीकार कर लिया था कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उनके वकील सुरक्षित दूरी पर मौजूद रहेंगे। ईडी ने हाईकोर्ट के आदेश को इस आधार पर चुनौती दी थी कि यह सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों और कानून के विपरीत है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सत्येंद्र जैनदिल्ली हाईकोर्टप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण