लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियम उल्लंघन मामलाः दिल्ली हाईकोर्ट ने सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर जांच पर लगाई रोक  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 22, 2020 11:48 IST

Delhi High Court: अस्पताल कथित रूप से कोविड-19 जांच के लिए नमूने लेते वक्त आरटी-पीसीआर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगशालाओं के लिए आरटी-पीसीआर के जरिए नमूने लेना 'अनिवार्य' है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर जांच और अन्य कार्रवाइयों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 अगस्त तय की है।

नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर जांच और अन्य कार्रवाइयों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 अगस्त तय की है। बता दें, छह जून को दिल्ली सरकार की शिकायत पर पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की थी। 

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। दिल्ली सरकार ने 675 बिस्तरों वाले मशहूर गंगाराम अस्पताल को चार जून को कोविड-19 केन्द्र घोषित करते हुए उसे 80 प्रतिशत बिस्तर कोरोना वायरस रोगियों के लिये आरक्षित करने को कहा था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कोविड-19 महामारी विनियमन 2020 के कथित उल्लंघन के लिये भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

शिकायत के अनुसार, अस्पताल कथित रूप से कोविड-19 जांच के लिए नमूने लेते वक्त आरटी-पीसीआर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगशालाओं के लिए आरटी-पीसीआर के जरिए नमूने लेना 'अनिवार्य' है। 

प्राथमिकी के अनुसार, 'सीडीएमओ-सह-मिशन निदेशक (मध्य) ने कहा है कि सर गंगा राम अस्पताल अभी भी आरटी-पीसीआर ऐप का उपयोग नहीं कर रहा है, जो कि कोविड -19 विनियमन 2020 अधिनियम के तहत जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।' 

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 60 हजार होने के बाद सरकार शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की रणनीति को मजबूत बनाने में जुट गई है ताकि संक्रमण को बड़े इलाके में फैलने से रोका जा सके। शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 2,175 लोग की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर