लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- चुनाव के दौरान स्वतंत्र रूप से संदेश भेजने पर कोई रोक नहीं

By भाषा | Updated: February 3, 2020 22:45 IST

अदालत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से एक शख्स को रोकने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की है।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि चुनाव की प्रक्रिया के दौरान स्वतंत्र रूप से संदेश भेजने पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती है। अदालत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से एक शख्स को रोकने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की है।

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने एक पक्ष को सुनकर एक राष्ट्रीय दैनिक और गूगल को उम्मीदवार से संबंधित कथित मानहानिपरक सामग्री हटाने के निर्देश देने से इनकार किया। अदालत, आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

इस याचिका में भाजपा नेता के खिलाफ कथित मानहानिपरक सामग्री को प्रकाशित करने या प्रसारित करने से अखबार, गूगल और अन्य पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। उनके वकील ने दावा किया कि व्हाट्सएप पर एक शख्स पर उन संदेशों को प्रसारित करने से रोक लगाई जाए जो उम्मीदवार पर बलात्कार के अपराध का आरोप लगाता है, क्योंकि प्रत्याशी को यहां की एक अदालत ने इस आरोप से मुक्त कर दिया है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि उम्मीदवार को बलात्कार के आरोप से भले ही बरी कर दिया हो, लेकिन उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (दुराचार), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 बी (महिला को निर्वस्त्र करने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल), 354 डी (पीछा करना), 201 (सबूत मिटाना), 506 (धमकी देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत आरोपी है और इस बाबत प्राथमिकी दर्ज है। अदालत ने मुकदमे के पक्षकारों को समन जारी किया और इसे 19 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव