लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच मामलाः सोनिया गांधी सहित अन्य के खिलाफ FIR की मांग पर हाईकोर्ट ने जारी किया केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2020 12:04 IST

दिल्ली हाईकोर्टः याचिका में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्ला खान, मुंबई से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान तथा एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया।

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा व अन्य के खिलाफ कथित रूप से हेट स्पीच देने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की है। काईकोर्ट ने इस संबंध में केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही साथ मामले में अगली सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल तय की है। 

बीते दिन लॉयर्स वॉइस की याचिका मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष आई थी। पीठ ने इसे शुक्रवार को सूचीबद्ध करने की अनुमति दी थी। 

याचिका में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्ला खान, मुंबई से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान तथा एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया। याचिका में कथित भड़काऊ भाषणों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का अनुरोध भी किया गया है। 

कुछ नेताओं के कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में अनेक याचिकाएं दाखिल की गईं हैं। इनमें से हिंदू सेना की ओर से दायर एक याचिका में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की गई। 

याचिका में एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान पर कथित भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए दावा किया गया कि उनके बयान से ही दिल्ली में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ, जिनमें कई लोगों की जान गई। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली हाईकोर्टसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील