लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार को दिए नजफगढ़ में नालियों की साफ-सफाई को जारी रखने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली,16 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को यहां के नजफगढ़ में नालियों की साफ-सफाई और उचित रख रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि वहां किसी प्रकार का जल जमाव नहीं हो।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे पर गौर करने के बाद ये निर्देश दिए। सरकार ने हलफनामे में नजफगढ़ में जल भराव रोकने के लिए पाइप लाइन बिछाने, नालियों के निर्माण और सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने जैसे किए गए कामों का ब्योरा दिया था।

पीठ ने कहा,‘‘प्रतिवादी प्राधिकारियों (दिल्ली सरकार) की ओर से उठाए गए कदमों की पूरी जानकारी तकनीकी ब्योरों के साथ जवाबी हलफनामे में दी गई हैं। प्रतिवादी प्राधिकारियों से ऐसी उम्मीद की जाती है कि अगर कोई लंबित कार्य है तो वे इसे पूरा करेंगे और जबावी हलफनामे में जैसा कहा गया है ,वे नालियों की साफ सफाई का कामजारी रखेंगे।’’

पीठ सहायक प्राध्यापक रविंदर यादव की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

याचिका में यादव ने आरोप लगाया था कि लोक निर्माण विभाग की अकर्मण्यता के कारण इस इलाके में जल भराव की समस्या बनी रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए