लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट ने पी चिदंबरम के स्वास्थ्य को लेकर एम्स को दिया मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 31, 2019 12:40 IST

P Chidambaram: आईएनएस मीडिया मामले में ईडी की जांच का सामना करे रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के इलाज के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स को दिया निर्देश

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने पी चिदंबरम के इलाज के लिए एम्स को दिया निर्देशहाई कोर्ट ने कहा कि एम्स चिदंबरम के फैमिली डॉक्टर को शामिल कर बनाए एक बोर्ड

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के स्वास्थ्य मामले की जानकारी देने के लिए एम्स को एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है, और इसमें हैदराबाद के चिदबंरम के फैमिली डॉक्टर नागेश्वर रेड्डी को भी शामिल करने को है।

साथ ही कोर्ट ने एम्स को शुक्रवार से पहले इस मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के भी निर्देश दिए हैं। चिदंबरम के स्वास्थ्य मामले पर एम्स मेडिकल बोर्ड गुरुवार शाम 7 बजे बैठक करेगा।

कोर्ट ने ये आदेश मेडिकल आधार पर आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की अंतिरम जमानत की याचिका पर विचार करते हुए दिया। 

चिदंबरम को सोमवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। चिदंबरम आंतों से जुड़ी बीमारी ‘क्रोहन’ से पीड़ित हैं।

चिदंबरम ने इलाज के लिए हैदराबाद जाने की मांगी थी इजाजत

एम्स का बोर्ड इस चिदबंरम को प्राइवेट वॉर्ड में स्थानांतरित किए जाने को लेकर अपनी रिपोर्ट देगा और अगर वह इसकी सिफारिश करता है तो चिदंबरम को आगे के इलाज के लिए प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

चिदंबरम ने अतंरिम जमानत की याचिका दाखिल की थी और उन्होंने कोर्ट से अपने फैमिली डॉक्टर नागेश्वर रेड्डी की देखरेख में हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी (Gastroenterology) में इलाज की इजाजत दिए जाने की अपील की थी।

कोर्ट ने ईडी की चिदंबरम की याचिक की थी खारिज 

इससे पहले बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। अदालत ने इस मामले में ईडी की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें चिदंबरम की एक दिन की रिमांड और मांगी गई थी। अदालत ने चिदंबरम को 24 से 30 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा था

टॅग्स :पी चिदंबरमएम्सदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया