लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने केन्द्र से फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली सरकार ने केंद्र से फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे अंतरराष्ट्रीय टीकों को मंजूरी देने का मंगलवार को अनुरोध किया ताकि देश को कोविड​​-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सके।

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने दैनिक टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कहा, ‘‘हम केंद्र से फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को जल्द से जल्द मंजूरी देने और इसे भारतीय जनता के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हैं। भारत में जितनी तेजी से टीकाकरण होगा, उतनी ही जल्दी यह कोविड से सुरक्षित होगा।’’

केंद्र की मंगलवार की इस घोषणा का उल्लेख करते हुए कि राज्य सरकारें 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक श्रेणी में टीकों की बची खुराक का उपयोग कर सकती हैं, आतिशी ने कहा कि यह एक अनुरोध था जो दिल्ली सरकार ने पहले कई बार किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने केंद्र से बार-बार पूछा है कि क्या 45 साल से अधिक आयु श्रेणी के टीकों की बची हुई खुराकों का उपयोग 18-44 श्रेणी के लिए किया जा सकता है, क्योंकि 45 वर्ष से अधिक समूह के लिए टीकाकरण दर घट रही है।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘केंद्र ने बार-बार इनकार किया और कहा कि राज्यों को 18-44 श्रेणी के लिए टीके की खुराक सीधे कंपनियों से खरीदने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, आखिरकार केंद्र ने सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक दिन बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, और स्पष्ट किया है कि हम 18-44 आयु श्रेणी के लिए 45 वर्ष से अधिक की श्रेणी वाले टीकों का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़