लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण अगले साल मई तक बढ़ाने का फैसला किया: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर में मुफ्त राशन वितरण छह महीने के लिए 31 मई, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

यह फैसला सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

केजरीवाल ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से मुफ्त राशन बांटना शुरू कर दिया है। इस योजना की समयावधि समाप्त हो गई है, इसलिए इसे छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। कैबिनेट ने आज फैसला किया कि मुफ्त राशन वितरण अगले साल 31 मई तक जारी रहेगा।’’

यह योजना 30 नवंबर को समाप्त हो गई। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित करती है।

दिल्ली में 2,000 से अधिक उचित मूल्य की दुकानें, 17.77 लाख राशन कार्ड धारक और लगभग 72.78 लाख लाभार्थी हैं।

बाद में सरकार ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को पांच किलोग्राम अनाज निशुल्क दिया जाएगा जिनमें प्रवासी मजदूर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, घरेलू सहायक और ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।

सरकार चार किलोग्राम गेहूं और एक किलोग्राम चावल प्रति व्यक्ति प्रति महीना उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब