लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की नई पहल, स्टूडेंट्स के लिए की दूरदर्शन, आकाशवाणी पर रोजाना तीन घंटे का प्रसारण समय देने की मांग

By भाषा | Updated: April 29, 2020 20:09 IST

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर हर दिन तीन घंटे छात्रों के लिए कक्षाओं का प्रसारण करने की मांग दिल्ली सरकार ने की है। अधिकारियों का मानना ​​है कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद भी स्कूलों के फिर से खुलने में समय लग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से अधिकतम छात्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से अधिकतम छात्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए कक्षाओं का प्रसारण करने की खातिर दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रतिदिन तीन घंटे का समय दिए जाने की मांग की है। अधिकारियों का मानना ​​है कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद भी स्कूलों के फिर से खुलने में समय लग सकता है। दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से अधिकतम छात्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने केंद्र से संपर्क किया है और स्कूलों के फिर से खुलने तक दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर दैनिक प्रसारण के लिए तीन घंटे का समय देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय की मांग की गयी है। कोरोना वायरस के कारण देश भर में स्कूल 16 मार्च से बंद हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए क्षेत्रीय चैनलों के माध्यम से टीवी, रेडियो और यूट्यूब पर शैक्षिक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि हम ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की खातिर शिक्षा क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ संगठनों के साथ सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार विभिन्न ऑनलाइन मंचों के जरिए कक्षाएं चला रही है और फोन के माध्यम से बच्चों को ‘असाइनमेंट’ भेज रही है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल 68 प्रतिशत छात्रों के घरों में स्मार्टफोन हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की हुयी बैठक में भी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह मुद्दा उठाया था।

टॅग्स :दिल्ली सरकारकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया