लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: 9 फरवरी को शपथ लेंगे विधायक आतिशी और सौरभ, केजरीवाल मंत्रिमंडल में दो पद खाली, जानें कौन हैं आप नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 20:15 IST

Delhi Government: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।दिल्ली सरकार में भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त किया है।17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त हो गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की सिफारिश के बाद सक्सेना ने कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को आतिशी और भारद्वाज के नामों की सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि नौ मार्च को शपथ लेने के बाद आतिशी और भारद्वाज 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।’’

जैन के संबंध में भी ऐसी ही अधिसूचना जारी की गई है। सीबीआई ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति (अब समाप्त हो चुकी) को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

वहीं, जैन को कथित धनशोधन के एक मामले में 30 मई, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं। भारद्वाज 2013 से आप के विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। आतिशी शिक्षा विभाग में सिसोदिया की सलाहकार थीं। भारद्वाज अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

ग्रेटर कैलाश से विधायक भारद्वाज ‘आप’ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे। कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली आतिशी, सिसोदिया के शिक्षा दल की प्रमुख सदस्य रही हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हांलाकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गौतम गंभीर के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगातार हमले के बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिए। नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और आनंद को दिए गए हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम