लाइव न्यूज़ :

असोला वन्यजीव अभयारण्य में सड़क बनाने पर दिल्ली वन विभाग ने भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में सड़क का निर्माण करने और पानी तथा गैस पाइपलाइन बनाने के लिए दिल्ली के वन विभाग ने दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य में इस प्रकार का निर्माण करने के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अनुमति लेना आवश्यक है।

ऐसे मुद्दे पर मंत्रालय राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से भी सुझाव मांगता है।

उप वन संरक्षक (दक्षिण डिवीजन) अमित आनंद ने कहा कि सड़क, गैस और पानी की पाइपलाइन ‘असोला होम्स’ तक जाती हैं जो छतरपुर में एक आवासीय परियोजना है।

वन अधिकारियों ने कहा कि ‘असोला होम्स’ का निर्माण भी वन्यजीव अभयारण्य की जमीन पर किया गया है और इस मुद्दे पर वन अधिकारी के पास छह साल से एक मामला लंबित है।

उन्होंने कहा, “गूगल अर्थ की तस्वीरों से पता चलता है कि सड़क का निर्माण 2017 में किया गया था।”

महीने की शुरुआत में वन विभाग ने जल विभाग तथा सड़क निर्माण करने वाले आईजीएल और आई एंड एफसी को नोटिस जारी किए थे।

वन अधिकारियों ने कहा कि यदि एजेंसियां अनुमति मिलने के दस्तावेज नहीं दिखा पाती हैं तो मामला अदालत में जाएगा।

वन्यजीव अभयारण्य, दिल्ली-हरियाणा सीमा पर अरावली की पहाड़ियों पर दक्षिणी दिल्ली में 32.71 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'